फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरोही निकाय चुनाव में पहले दिन 17 नामांकन: आबूरोड में सबसे ज्यादा पर्चे; मंडार-पिंडवाड़ा में खाता नहीं खुला

Fri, 28 Aug 2026 07:53 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में नगरीय निकाय चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल हुए। आबूरोड नगरपालिका में सबसे ज्यादा 7, शिवगंज में 5, सिरोही नगर परिषद में 4 और माउंटआबू में 1 नामांकन जमा हुआ।
विज्ञापन
सिरोही में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिरोही जिले में नामांकन के पहले दिन गुरुवार को कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें आबूरोड नगरपालिका में सबसे ज्यादा 7 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा कराया, जबकि माउंटआबू में सबसे कम एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया। वहीं मंडार और पिंडवाड़ा में पहले दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। जिले में चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे।

विज्ञापन


आबूरोड में सबसे ज्यादा 7, माउंटआबू में सिर्फ 1 नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि नामांकन के पहले दिन गुरुवार को आबूरोड नगरपालिका के लिए 7 नामांकन पत्र, माउंटआबू नगरपालिका के लिए 1 नामांकन पत्र, शिवगंज नगरपालिका के लिए 5 नामांकन पत्र और सिरोही नगर परिषद के लिए 4 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। वहीं, मंडार और पिंडवाड़ा नगरीय निकायों में पहले दिन एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

दो चरणों में होगा मतदान
नगरीय निकाय चुनाव में सदस्य पदों के लिए मतदान दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 को और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा। दोनों चरणों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। दोनों चरणों में हुए मतदान की मतगणना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले में शिवगंज, आबूरोड और मंडार नगरीय निकायों के चुनाव पहले चरण में 9 सितंबर को होंगे। वहीं सिरोही, पिंडवाड़ा और माउंटआबू में दूसरे चरण के तहत 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


31 अगस्त तक दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। प्रदेश के कुल 309 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे। इनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाएं शामिल हैं। चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों से संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से लोक सूचना जारी की गई। सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर 2026 को होगी।

3 सितंबर तक नाम वापस लेने का मौका
अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस दिन दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर 2026 को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन और रविवार के अवकाश के दिन नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा निर्धारित दिनों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित नगरीय निकाय के रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें