फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सिरोही में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका, तीन अक्टूबर को कैंपस प्लेसमेंट शिविर

Fri, 02 Oct 2026 09:55 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में 3 अक्टूबर 2026 को आबूरोड स्थित आदर्श कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित होगा। शिविर में निजी कंपनियां युवाओं का मौके पर चयन करेंगी। साथ ही स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन की जानकारी भी दी जाएगी।
 
विज्ञापन
सिरोही जिला रोजगार कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में निवासरत बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबर है। जिला रोजगार कार्यालय, सिरोही के तत्वावधान में कल शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को आदर्श कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, आबूरोड में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित होगा। इसमें जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं का मौके पर ही नौकरी के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे शुरू होगा कैंपस प्लेसमेंट शिविर
सिरोही जिला रोजगार अधिकारी राजूसिंह चौहान ने बताया कि 3 अक्टूबर 2026 को कैंपस प्लेसमेंट शिविर सुबह 10 बजे शुरू होगा और उसी दिन भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शिविर में शिक्षित बेरोजगार आशार्थियों का निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा मौके पर ही चयन किया जाएगा।

इसके साथ ही सरकार की ओर से संचालित विभिन्न स्वरोजगार कार्यक्रमों के तहत ऋण आवेदन के फॉर्म और प्रशिक्षण आदि के आवेदन पत्र भी शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा भरवाए जाएंगे। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन और उपयोगी जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


10वीं से स्नातक तक के युवा ले सकेंगे हिस्सा
कैंपस प्लेसमेंट शिविर में निजी कंपनियां अपनी रिक्तियों के लिए युवाओं को रोजगार और इंटर्नशिप का सीधा अवसर प्रदान करेंगी। इसमें 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से लेकर स्नातक, आईटीआई आदि योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने युवाओं से शिविर में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के इन अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया है। युवाओं के लिए यह शिविर निजी क्षेत्र में नौकरी और इंटर्नशिप हासिल करने का सीधा माध्यम बन सकता है।

कंपनियां भी भर्ती के लिए कर सकती हैं संपर्क
शिविर में वे नियोजक, संस्थान, कंपनियां और फैक्ट्रियां भी भाग ले सकती हैं, जो नए कर्मचारियों की भर्ती करना चाहती हैं। इसके माध्यम से कंपनियों को जरूरत के अनुसार योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध हो सकेंगे। शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, सिरोही से किसी भी कार्य दिवस में प्रत्यक्ष रूप से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कार्यालय के दूरभाष नंबर 02972-224142 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें