फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi Crime: आबूरोड में लूट की कोशिश नाकाम, पत्थर रखकर दो टैक्सियों पर किया पथराव; टला हादसा

Mon, 27 Jul 2026 07:33 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही के आबूरोड-रेवदर मार्ग पर गिरवर गांव के पास बदमाशों ने सड़क पर पत्थर रखकर दो टैक्सियों को रोकने और लूटने का प्रयास किया। चालकों की सूझबूझ से बड़ी वारदात टल गई। लगातार पथराव की घटनाओं से वाहन चालकों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के गिरवर गांव के पास रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर पत्थर रखकर लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने वहां से गुजर रही दो टैक्सियों पर पथराव भी किया। हालांकि, दोनों चालकों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए वाहन नहीं रोके और सुरक्षित आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंच गए। घटना के बाद उन्होंने अन्य टैक्सी चालकों को इसकी जानकारी दी। क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरवर गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर बड़े पत्थर रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। देर रात टैक्सी चालक कमलेश और प्रकाश जब वहां पहुंचे तो सड़क पर पड़े पत्थरों को देखकर उन्होंने वाहन की रफ्तार धीमी की। इसी दौरान आसपास छिपे बदमाशों ने लूट की नीयत से दोनों टैक्सियों पर अंधाधुंध पथराव शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  देश की दुर्लभ सफेद ऊंट नस्ल पर संकट, वैज्ञानिकों ने तैयार किया विशेष प्रजनन समूह; जानें

दोनों चालकों ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन नहीं रोके और तेज गति से टैक्सियां निकालकर सुरक्षित आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंच गए। पथराव में दोनों टैक्सियों के शीशे टूट गए। राहत की बात यह रही कि उस समय टैक्सियों में कोई यात्री सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

लगातार बढ़ रही घटनाओं से बढ़ी चिंता
आबूरोड-रेवदर मार्ग पर पिछले काफी समय से वाहनों पर पथराव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थिति यह है कि रात में आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए टैक्सियां तक नहीं मिल पातीं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबूरोड शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर गिरवर में पुलिस चौकी होने के बावजूद रात में प्रभावी गश्त नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वहीं, टैक्सी चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो वे रात के समय इस मार्ग पर टैक्सी सेवा बंद करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें