फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi Crime: डोडा पोस्त परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार, दो कार जब्त; 15.60 लाख रुपये बताई गई है कीमत

Thu, 15 Aug 2024 07:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi Crime: पिंडवाड़ा पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मोरस चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान 124 किलोग्राम डोडा पोस्त परिवहन करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 कारें जब्त की गई है।

विज्ञापन
पकड़े गए तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के अनुसार पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में उपनिरीक्षक टीकमाराम एवं डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, पुलिस थाना पिंडवाड़ा के कांस्टेबल जीवाराम, मुकेश कुमार, शैलेष, प्रवीण कुमार एवं कल्याणसिंह की टीम द्वारा उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मोरस चौकी के सामने नाकाबंदी की गई थी।

विज्ञापन


उस दौरान डोडा पोस्त से भरे वाहन कि एस्कोर्ट करते हुए एक ब्रेजा कार को रुकवाकर इसमें सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई। संदेह होने पर पीछे आ रही गुजरात पासिंग क्रेटा कार की तलाशी ली गई तो उसमें 124 किलोग्राम डोडा पोस्त पाया गया।

आवश्यक कार्रवाई के बाद डोडा पोस्त एवं दोनों कारों को जब्त कर कुलथाना, रावलागली, पुलिस थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ निवासी धर्मेन्द्र पाटीदार पुत्र राधेश्याम पाटीदार (पटेल), चिपीया, पुलिस थाना कालूखेडा, जिला रतलाम, मध्यप्रदेश निवासी भगतराम उर्फ भगवती पुत्र गोपालजी पाटीदार (पटेल) एवं भादला तेलीया नाडी, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर निवासी नेमाराम पुत्र डालूराम जाट (बांगडवा) को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें