पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरोही।
- फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, राजस्थान जयपुर के तत्वावधान में सिरोही के कांस्टेबल चालक एवं बैड पद के आवेदकों के तीसरे चरण की दक्षता परीक्षा 25 सितंबर को जोधपुर में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए समस्त उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 25 सितंबर को सवेरे 5.30 बजे राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर में उपस्थित होना होगा।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती-23/2024/2996, दिनांक 4 सितंबर 2024 व 2998 दिनांक 4 सितंबर 2024 द्वारा कांस्टेबल भर्ती वर्ष 2023 के द्वितीय चरण कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में सफल रहे जिला सिरोही के कांस्टेबल चालक एवं कांस्टेबल वैण्ड पद के आवदकों की तृतीय चरण की दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 25 सितंबर 2024 को राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें संबंधित समस्त उत्तीर्ण अभ्यर्थी तृतीय चरण की दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) के लिए दिनांक 25 सितंबर 2024 को सवेरे 5.30 बजे तक राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर में उपस्थित होना होगा। इस संबंध में किसी प्रकार का यात्रा भत्ता और अन्य किसी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा। परीक्षा आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सिरोही जिले में कांस्टेबल चालक एवं कांस्टेबल बैड पदों पर नियुक्तियां होने के बाद पुलिस बेड़े का और विस्तार हो सकेगा। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को वर्तमान में हो रही कई तरह की दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।