सिरोही सदर पुलिस टीम द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आला दर्जे का चोर एवं नकबजन है। यह कारवाई सदर पुलिस थानाधिकारी हंसाराम सिरवी की अगुवाई में की गई है। इसमें भाटो का वास, मांडवा, पुलिस थाना सिरोही सदर, जिला सिरोही निवासी विजय कुमार पुत्र तेजाराम जोगी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पिछले 3 साल से फरार होकर स्थाई वारंटी था। वह आले दर्जे का नकबजन व मोटरसाइकिल चोर है। इसके साथ ही पुलिस थाना बरलूट के नकबजनी के प्रकरण व पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली के मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में भी वांछित है। इस कार्रवाई में पुलिस थाना सिरोही सदर के कांस्टेबल सीताराम एवं भट्टाराम सम्मिलित रहे।