फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News : वांछित आरोपियों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेजा

Sun, 08 Dec 2024 08:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजकार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न मामलों के वांछित आरोपियों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मामले में एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के वीरपुर गांव में पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


यह मामला 4 दिसंबर का है, जब सिरोही सदर पुलिस टीम ने मारपीट और अन्य मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वीरपुर गांव में दबिश दी। सिरोही सदर थानाधिकारी हंसाराम सिरवी के अनुसार सिरोही कोतवाली के कॉन्स्टेबल सुरेंद्र मीणा और उनके साथी दुर्गेश कुमार ने गांव के आम चौराहे पर नाबालिग मुख्य आरोपी और उसके साथी रघुवीर सिंह को रोका तो आरोपियों ने जातिगत टिप्पणी करते हुए पुलिसकर्मियों से बहस की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने चलने को कहा तो मुख्य आरोपी और उसके साथी रघुवीर सिंह के साथ हिम्मत सिंह, विक्रम सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने लोहे की रॉड से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना में सुरेंद्र मीणा और दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मोटर साइकिल पर फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंची टीम ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

5 दिसंबर को कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार ने एससी-एसटी एक्ट, राजकार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच सिरोही डीवाईएसपी मुकेश चौधरी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें