फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: 929 किलो डोडा पोस्त जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, फर्जी पोस्टल वैन से हो रही थी तस्करी

Wed, 19 Mar 2025 10:47 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी का एक बड़ा मामला पकड़ा है। डीएसटी टीम और पिंडवाड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारतीय डाक के नाम की फर्जी वैन से 929.580 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम द्वारा उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर घरट के समीप भारतीय पोस्टल वाहन पिकअप की आड़ में ले जाया जा रहा 929.580 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया गया है। मामले में एस्कॉर्टिंग कर रही कार को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी और पिंडवाड़ा वृत के वृताधिकारी भंवरलाल चौधरी की सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। इसमें पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत और डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम की अगुवाई में टीम द्वारा उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर घरट में हर्षिता हाइवे होटल के समीप नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उदयपुर की ओर से आ रही मारुति स्विफ्ट वीडीआई और उसके पीछे चल रही भारतीय पोस्टल वाहन पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली गई। इस दौरान उसमें 929.580 किलोग्राम डोडा पोस्त पाया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद डोडा पोस्त, पिकअप और एस्कॉर्टिंग कर रही कार को जब्त कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: रिफाइनरी से तांबा तार चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 क्विंटल तार और हाइड्रोलिक कटर बरामद 
विज्ञापन


इन आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इस मामले में आदर्श चवा, पुलिस थाना बाड़मेर सदर, जिला बाड़मेर निवासी गोरधनराम पुत्र जैसाराम जाट, दिनेश पुत्र बाबुलाल ब्राह्मण, विनोद पुत्र जगदीश ब्राह्मण और देवाराम पुत्र रावताराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए भारतीय पोस्टल की पिकअप जैसा लुक दिया गया था। लेकिन, जैसे ही डोडा पोस्त से भरा यह वाहन और उसे एस्कॉर्ट कर रही कार यहां से गुजरी तो पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ। जांच करने पर डोडा पोस्त पाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे सम्मिलित
कार्रवाई में पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, डीएसटी टीम सिरोही के उपनिरीक्षक अमराराम, हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार, अभय सिंह, तुलसाराम, गजेन्द्र सिंह, सुनिल कुमार और राकेश कुमार की टीम सम्मिलित रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें