फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सरूपगंज-पालनपुर हाइवे पर सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

Thu, 18 Jul 2024 07:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले से होकर गुजरने वाले सरूपगंज-पालनपुर हाइवे पर सरगा माता मंदिर के पास सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ड्राइवर घायल हो गया।
विज्ञापन
ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में सरूपगंज-पालनपुर फोरलेन पर सरगा माता मंदिर के पास सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में पलट गया। इस दौरान ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद उसे तत्काल सरूपगंज सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यह ट्रक बनास से सीमेंट भरकर द्वारिका जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब छह बजे बनास से सीमेंट भरकर द्वारिका के लिए रवाना हुआ यह ट्रक सरगा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में कुई सांगना निवासी ट्रक ड्राइवर रुपाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सरूपगंज थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा उसे तत्काल सरूपगंज अस्पताल पहुंचाया गया। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें