फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: स्वरूपगंज थाना पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल फोन लूट गैंग का दूसरा वांछित गिरफ्तार

Sun, 26 May 2024 08:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

स्वरूपगंज में घर लौट रही महिला का मोबाइल फोन लूट मामले में पुलिस ने नौ दिन में दूसरे वांछित आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूपगंज पुलिस ने 9 दिन पूर्व घर लौट रही महिला का मोबाइल फोन लूटने के मामले में वांछित दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस मामले में आरोपी ने अपने एक सहयोगी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। उसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी ने चार दिन पूर्व पिंडवाड़ा में भी एक और व्यक्ति का मोबाइल लूट लिया था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में स्वरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में टीम ने रामेश्वर, मोरस, पुलिस थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही निवासी दीताराम उर्फ दीतु पुत्र छोगाराम उर्फ कालूराम गरासिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने सहयोगी फुलाबाई खेड़ा, काछोली, पुलिस थाना स्वरूपगंज, जिला सिरोही निवासी सुंदर पुत्र जुमाराम गरासिया के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन के सामने, जवाई बांध, पीएस सुमेरपुर, जिला पाली निवासी वीणा अग्रवाल पत्नि चरण अग्रवाल अग्रवाल के साथ गत 17 मई 2024 को चाकू की नोक पर मोबाइल की लूट की गई थी। 

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने घटना के पांच दिन बाद 22 अप्रैल 2024 को पिंडवाड़ा में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गोगाजी मंदिर के पास पिण्डवाड़ा में भी एक व्यक्ति के पास से एन्ड्रोयड मोबाइल फोन लूट की वारदात की गई थी। कार्रवाई में स्वरूपगंज पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक कैलाशचन्द्र, कांस्टेबल दिनेश कुमार, बाबूलाल, दलपर सिंह और विरेंद्र सिंह सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें