फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: शादी के तीन दिन बाद जहरीला खाना खिलाकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, दो साथियों के साथ उप्र से गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 08:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

ढाई लाख रुपये लेकर शादी करने के बाद पति और सास को जहरीला खाना खिलाकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ मुगलसराय (उप्र) से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अपने दो साथियों के साथ पुलिस की गिरफ्त में लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के आबूरोड क्षेत्र में एक युवक से ढाई लाख रुपये लेकर शादी करने के तीन दिन बाद फरार हुई लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने खाने में जहरीली वस्तु मिलाकर ससुराल वालों को बेहोश किया और फिर फरार हो गई थी।
विज्ञापन


आबूरोड के सांतपुर गांव निवासी पुष्पकांत उपाध्याय ने 22 अप्रैल को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 14 अप्रैल को वह परिवार के साथ शिवगंज गया था, जहां कुछ लोगों ने ढाई लाख रुपये लेकर उसकी शादी उत्तरप्रदेश निवासी वंदना पटेल से एक मंदिर में करवाई। शादी के बाद वंदना दो दिन तक उसके घर पर रही। 17 अप्रैल की रात को वंदना ने खाने में जहरीली वस्तु मिलाई, जिससे पुष्पकांत और उसकी मां बेहोश हो गए। इसके बाद वह घर से भाग गई। परिजन बेहोशी की हालत में उन्हें पालनपुर अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज करवाया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: धनखड़ के इस्तीफे पर बोले पूर्व सीएम- ये भाजपा के दबाव का परिणाम, डेमोक्रेसी पर खतरे का संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत ने बताया कि मामले में जांच के बाद आरोपी वंदना पटेल (23), अनवर पुत्र कादिर (शहजोर, जिला चंदौली) और शांतिदेवी पत्नी कमलेश सेन (जिला सोनभद्र) को उत्तरप्रदेश के मुगलसराय से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में थाने के उपनिरीक्षक पुखराज, कांस्टेबल नवीन कुमार और महिला कांस्टेबल श्रवण शामिल रहे। थानाधिकारी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ऐसे अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो चुका है कि यह एक सुनियोजित ठगी थी, जिसमें शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठे गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें