फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: स्वर्णकार संघ की पहल; NEET UG एग्जाम के प्रतिभागियों को रिलीफ फंड से मिलेगी रहने-ठहरने की सुविधा

Sun, 28 Apr 2024 04:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

स्वर्णकार रिलीफ फंड ने प्रतिभागियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस तरह की पहल की है। इस सुविधा के लिए प्रतियोगियों को एक दिन पहले अपने बारे में सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
NEET UG एग्जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी पांच मई को होने वाले NEET UG एग्जाम के लिए दूसरे जिलों में जाने वाले समाज के प्रतिभागियों को निशुल्क: आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए स्वर्णकार रिलीफ फंड संगठन आगे आया है। संगठन ने इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


स्वर्णकार रिलीफ फंड अध्यक्ष ललित कुमार सोनी ने बताया कि इस परीक्षा में लाखों प्रतिभागी सम्मिलित होते हैं। उन्हें आवास और भोजन सुविधा के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए स्वर्णकार रिलीफ फंड से परीक्षा में सम्मिलित होने दूसरे जिलों में जाने वाले समाज के प्रतिभागियों को रीट के बाद NEET UG एग्जाम में भोजन और आवास की निशुल्क: सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। इस सुविधा के लिए प्रतिभागियों को एक दिन पहले अपने बारे में सूचना देनी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें