गर्मी से बचाव के लिए नगर पालिका ने की तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला
बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बचाव के लिए आबूरोड नगरपालिका द्वारा शहर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर टेंट लगाए गए है। इसके साथ ही ठंडे पानी और छाछ की व्यवस्था की गई है। ये व्यवस्था गर्मी का प्रकोप तक लगातार जारी रहेगी।
आबूरोड में नगर पालिका रोडवेज बस स्टैंड और मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव करवा रहा है। इसके साथ ही जगह जगह परिंडे लगाए गए हैं। नगर पालिका प्रशासन की और से अन्नपूर्णा रसोई बस स्टैंड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आकराभट्टा, मानपुर पर पानी की व्यवस्था की गई और सरकारी अस्पताल आकराभट्टा पर कूलर की व्यवस्था भी की गई है। इससे मरीजो को गर्मी व लू से राहत मिली। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी तेजराज भण्डारी, सहायक अग्निशमन अधिकारी झालमसिंह, स्वच्छ भारत मिशन अभियन्ता सचिन और जमादार अमित कुमार मौजूद रहे।