फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, चोरी के दो आरोपियों को मंडार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 07:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

एक सप्ताह पूर्व चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और लैपटॉप की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज हैं कई मामले।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले की मंडार पुलिस ने एक हफ्ते पूर्व हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नकदी एवं अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में मंडार थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह की अगुवाई में टीम ने केरवी, राजीवनगर, पुलिस थाना सांचौर, जिला सांचौर निवासी ओमप्रकाश पुत्र किसनाराम बिश्नोई तथा सुनील कुमार पुत्र पुनमाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीथापुरा निवासी वगताराम प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गत 7 मार्च 2024 को कोई चोर उसके किराए के मकान को सुना देखकर दिन में ताला तोड़कर मकान में से सोने-चांदी के जेवरात, नकद रुपये और लैपटॉप की चोरी कर ले गए। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की गई थी। तकनीकी साक्ष्य संकलित कर चोरों की पहचान के लिए इन्हें चिह्नित कर दस्तयाब किया गया। पूछताछ में आरोपियों चोरी की इस वारदात को स्वीकार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर ओर जानकारी जुटाने के साथ ही चोरी किए गए सामान एवं नकदी की बरामदगी के प्रयास जारी है। आरोपियों के खिलाफ सांचौर, भीनमाल एवं मावसरी, जिला बनासकांठा गुजरात में विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामले दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें