अवकाश के दिनों में माँ-बाड़ी केंद्र/डे-केयर सेंटर पर विद्यार्थियों को नाश्ता और भोजन की व्यवस्था यथावत रहेगी। आगामी आठ जून तक विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिरोही जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) के मद्देनजर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के माध्यम से संचालित माँ-बाड़ी केंद्र, डे-केयर सेंटर में आगामी आठ जून तक विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। अध्यापकों के लिए माँ-बाड़ी केंद्र, डे-केयर सेंटर यथावत खुले रहेंगे।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि इन अवकाश के दिनों में माँ-बाड़ी केंद्र/डे-केयर सेंटर पर विद्यार्थियों को नाश्ता और भोजन की व्यवस्था यथावत रहेगी। नाश्ता और भोजन के पश्चात माँ-बाड़ी केंद्र/डे-केयर सेंटर विद्यार्थियों के लिए बंद कर दिया जाएगा।