फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: भीषण गर्मी के मद्देनजर आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश बढ़ाया, कलेक्टर शुभम चौधरी ने आदेश जारी किए

Sun, 02 Jun 2024 09:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीटवेव के मद्देनजर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अवकाश अब आगामी 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। पूर्व में यह अवकाश 31 मई तक था। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों की बाकी व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीटवेव के मद्देनजर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अवकाश अब आगामी 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। पूर्व में यह अवकाश 31 मई तक था। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों की बाकी व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी।

विज्ञापन

जिला कलेक्टर ने अपने आदेश में बताया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में 27 से 31 मई तक 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया था लेकिन अब गर्मी की स्थिति को देखते हुए इस अवकाश की अवधि को दिनांक 8 जून तक बढ़ाया गया है। अवकाश के दौरान भी बच्चों को पोषाहार वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आंगनवाड़ी केंद्रों में यथावत उपस्थित रहकर शेष गतिविधियां संपादित करेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें