फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News : पुलिस को दूसरी बार चकमा देकर गुजरात पहुंची 8.76 लाख की अवैध शराब, ट्रक चालक समेत दो गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 03:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

बीते एक सप्ताह में सिरोही पुलिस को दूसरी बार चकमा देकर गुजरात सीमा में पहुंचाई गई अवैध शराब को गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रक सहित जब्त कर लिया है। मामले में ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात की अमीरगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए राजस्थान से अवैध रूप से गुजरात पहुंचाई गई भारतीय निर्मित विदेशी शराब की 4,608 बोतलें जब्त की हैं। शराब की कुल कीमत 8.76 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


गुजरात के कच्छ-भुज फ्रंटियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक चिराग कोर्डिया और बनासकांठा पुलिस अधीक्षक अक्षयराज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीसा डिविजन पुलिस उपाधीक्षक सीएल सोलंकी और अमीरगढ़ पुलिस निरीक्षक एसके परमार की टीम ने यह कार्रवाई की। अमीरगढ़ बॉर्डर चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान जोधपुर पासिंग के एक ट्रक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर ट्रक से भारतीय निर्मित विदेशी शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुईं।

पुलिस ने मौके पर सालवाखुर्द, पीपाड़ सिटी, जोधपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र अमितलाल खांडे और रामसिंह रूपसिंह भाटी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि शराब को राजस्थान से गुजरात सीमा में खपाने की योजना थी। यह मामला इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि बीते एक हफ्ते में सिरोही पुलिस को दूसरी बार चकमा देकर अवैध शराब गुजरात सीमा में पहुंचाई गई। हालांकि इस बार अमीरगढ़ पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रक और शराब को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


अमीरगढ़ पुलिस ने गुजरात नारकोटिक्स अधिनियम, 1949 और संशोधित अधिनियम 2016 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अज्ञात शराब मंगाने वाले के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में अमीरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई चेन्नाजी, हेड कांस्टेबल भरतभाई, कांस्टेबल रूपेशभाई, भरतपुरी, दिग्विजयसिंह, जवानजी और अलवरसिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गुजरात पुलिस की यह कार्रवाई शराब तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। हालांकि सिरोही पुलिस की सीमा में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं उनके सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े करती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें