फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: उपलाटंकिया में सोलर लाइट के विस्फोट से जल गया झोपड़ा, बार-बार हो रही घटनाओं से सहमे ग्रामीण

Sat, 16 Mar 2024 07:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटों में विस्फोट की लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। अंधेरे से निदान दिलाने के लिए लगाई गईं सोलर लाइटें उपयोगकर्ताओं के लिए अभिशाप बनती जा रही हैं।
विज्ञापन
आग के बाद जलकर खान हुआ झोपड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के रोहिड़ा पुलिस थानांतर्गत उपलाटंकिया में सोलर लाइट में विस्फोट से एक झोपड़े में आग लग गई। इससे वहां रखी नकदी, गहने और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


सिरोही जिले के भाखर एवं आदिवासी बहुल विभिन्न दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरे की समस्या के समाधान के लिए लगाई गई सोलर लाइटें उपयोगकर्ताओं के लिए अभिशाप बनती जा रही है। रोहिड़ा पुलिस थानांतर्गत उपलाटंकिया में सोलर लाइट में विस्फोट से एक झोपड़े में आग लग गई। इससे वहां रखी नकदी, गहने एवं घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। इस मामले में उपलाटंकिया निवासी हसनाराम पुत्र ओदाराम गमेती के झोपड़े में लगी सोलर लाइट में जोरदार विस्फोट के साथ आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसे देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तथा आग बुझाने की कवायद शुरू की। लोगों की खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने तक झोपड़े में 24730 रुपये की नकदी, 900 ग्राम चांदी के आभूषण एवं 500 किलो अनाज जल गया। रोहिड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले में सबसे खास बात ये है कि सोलर लाइटों में एक के बाद एक लगातार विस्फोट की घटनाएं हो रही हैं। इससे उपयोगकर्ताओं को नुकसान हो रहा है। पीड़ितों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार बताने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें