सिरोही जिले के आबूरोड सदर पुलिस थानांतर्गत चनार गांव में बुधवार दोपहर को घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग से कार जलकर खाक हो गई। कार में सवार लोग यहां रिश्तेदारों से मिलने आए थे।
चनार गांव में एक घर के बाहर खड़ी कार में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस दुर्घटना में कार में जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग यहां अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। प्रथमदृष्टया भीषण गर्मी को कार में आग लगने का कारण बताया गया है।