फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: पथमेड़ा के गौ ऋषि अवधेश चैतन्य पहुंचे अर्बुदा गौनंदीशाला, बताया गौमाता के आशीर्वाद का महत्व

Sun, 08 Dec 2024 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

रविवार को सूरजकुंड के महाराज अवधेश चैतन्य अर्बुदा गौनंदी तीर्थ पहुंचे, जहां उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौभक्त और मातृशक्ति उपस्थित रहे। महाराज ने गौ माता के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
अवधेश चैतन्य महाराज के दर्शन करने पहुंचे भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजकुंड के महाराज अवधेश चैतन्य रविवार को अर्बुदा गौनंदी तीर्थ पहुंचे। यहां पर गौ भक्तों ने महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अर्बुदा गौ नंदीशाला में पहुंचकर गोष्ठ का निरीक्षण किया और गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मातृ शक्ति और गोभक्त मौजूद रहे। 

विज्ञापन


सूरजकुंड के महाराज ने गौभक्तों को संबोधन करते हुए कहा कि गौ माता का हमारे जीवन में क्या महत्व है उसके बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि गौ माता को माँ के समान पूजनीय माना जाता है। हमें गौमाता के लिए जितना भी सहयोग हो सके उतना करना चाहिए। गौमाता का आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहता है। 

पथमेड़ा के संस्थापक गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में सूरजकुंड के महाराज अवधेश चैतन्य, श्रीपतिधाम के महाराज गोविंद वल्लभदास, ब्रह्मचारी मुकुंद प्रकाश महाराज, ब्रह्मचारी पीयूष सहित दर्जनभर संतों ने गोपूजन कर गौमाता से आशीर्वाद लिया। इसके बाद पथमेड़ा के महाराज ने विभिन्न गोष्टों का निरीक्षण कर संस्था के पदाधिकारी से कार्य की प्रगति जानकारी ली। 
विज्ञापन


इस अवसर पर पथमेड़ा के सीईओ आलोक सिंहल, नंदगांव के मैनेजिंग ट्रस्टी ब्रह्मदत्त पुरोहित, अर्बुदा  गोशाला अध्यक्ष भूराराम पुरोहित,अर्बुद गोनंदी तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी श्रवण पुरोहित, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, केसुआ ठाकुर हरिसिंह, समाजसेवी रघुभाई माली, समाजसेवी चंपत मिस्त्री, विभाग सहप्रचारक अनिल कुमार, जयगोपाल पुरोहित, भाजपा मीडिया जिला प्रभारी रोहित खत्री, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, अनिल प्रजापत, मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, प्रवासी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेताराम माली, शांतिलाल माली, जगदीश माली, राकेश पुरोहित, अशोक पुरोहित, जब्बर सिंह, विक्रम सिंह इंदा, प्रकाश पुरोहित अमलारी, पूर्व लोकअभियोजक दिनेश पुरोहित, एडवोकेट दिलीप राजपुरोहित, किशन प्रजापत सहित सैकड़ों गोभक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें