फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: कलेक्टर ने दिए शहर में धंस रही सड़कों की जांच के आदेश, तीन दिन में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

Mon, 01 Jul 2024 10:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही में विभिन्न क्षेत्रों में धंस रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। ये अधिकारी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। गौरतलब है कि शहर में सीवरेज काम के बाद रूडीफ ने ये सड़कें बनवाई हैं। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने सार्वजानिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धंस रही एवं टूट रही सड़कों की गुणवत्ता की जांच करके 3 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि शहर में सीवरेज कार्य के बाद रूडीफ की ओर से ये सड़कें बनवाई गई हैं। इनके निर्माण में निर्धारित मानदंडों की पालना नहीं होने एवं घटिया कार्य करवाने को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गत दिनों सांसद लुंबाराम चौधरी भी यहां निरीक्षण कर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित आत्मा सभागार में हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर चौधरी ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कें धंस रही हैं एवं टूट रही हैं, जो उचित नहीं है। सार्वजानिक निर्माण विभाग के अधिकारी ऐसी सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए सेंपल लेकर अगले 3  दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही रूडीफ अधिकारी सीवरेज के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण  तरीके से पूरा करें। इसके लिए हर आवश्यक प्रबंध किए जाएं और घटिया कार्य होने पर राशि में कटौती की जाए। 

उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप आमजन को राहत पहुंचाने एवं विभिन्न स्तर पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों और विभिन्न स्तर पर लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न वीवीआईपी कार्यालयों से प्राप्त प्रकरणों और उन पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को पाबंद किया। 
विज्ञापन


जिला कलेक्टर ने सीएमएचओ को मौसमी बीमारियों के संबंध में आवश्यक तैयारी करने व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने व फोसिंग मशीन से छिड़काव करने की बात कही। उन्होंने वर्षा के मौसम के मद्देनजर जलदाय विभाग द्वारा आरओ व पेयजल आपूर्ति के नमूने की जांच करने, विद्युत विभाग द्वारा ढीले तारों को ठीक कर खराब ट्रांसफार्मर बदलने और कृषि विभाग द्वारा मक्के के कीट वितरण करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें