फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: स्कूल से कक्षा 9 और 11वीं के परीक्षा पेपर चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2024 02:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

पुलिस ने पेपर चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। चोरी के संबंध में पांच अप्रैल को केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले की कालंद्री पुलिस ने सरतरा विद्यालय से कक्षा 9वीं और 11वीं के परीक्षा पेपर चोरी करने के मामले क खुलासा करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से चुराए गए पेपर भी जब्त कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन


कालंद्री थाना अधिकारी उदयसिंह ने बताया कि आरोपी के पास से चुराए गए पेपर जब्त कर मामले की जांच की जा रही हैं। मामले में 5 अप्रैल को राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय सरतरा के प्रधानाचार्य ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल की रात में कोई अज्ञात चोर विद्यालय के कमरे में रखी सीलबंद अलमारी को तोड़कर उसमें रखे कक्षा 9 और 11वीं के परीक्षा पेपर चुराकर ले गया। मामले की जांच कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें