कल देर रात पिंडवाड़ा सीएचसी और डिस्कॉम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सीएचसी में हीट वेव के उपचार हेतु किए गए प्रबंधों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने देर रात पिंडवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के एईएन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीएम ने निरीक्षण के दौरान पिंडवाडा सीएचसी में उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई, औषधियों की उपलब्धता एवं हीट वेव व गर्मी में उचित प्रबंधन की व्यवस्था बारे में विस्तृत जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए।
साथ ही पिंडवाड़ा में जोविविनि के एईएन कार्यालय में बनाए गए नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों व उसके निस्तारण की प्रक्रिया व विद्युत सप्लाई की विस्तृत जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को बिजली संबंधी समस्याओं के निवारण के आवश्यक निर्देश दिए।