फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से पकड़कर लाई पुलिस, दो माह से था फरार

Fri, 10 Jan 2025 11:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले के अनादरा पुलिस थाने की टीम ने थानाधिकारी हिंगलाजदान चारण की अगुवाई में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी रामलाल उर्फ रामाराम को गुजरात के डीसा से गिरफ्तार किया। आरोपी दो महीने से फरार था और अनादरा थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ जिलास्तरीय टॉप-10 अपराधियों में शामिल है।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनादरा थानाधिकारी हिंगलाजदान चारण की अगुवाई में टीम द्वारा तंत्र विधा के नाम पर नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी को डीसा, गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बीते 2 माह से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी अनादरा थाने का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही जिलास्तरीय टॉप-10 में भी सम्मिलित है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी व रेवदर वृत के वृताधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के सुपरविजन में अनादरा थानाधिकारी हिंगलाजदान चारण की अगुवाई में टीम द्वारा अनादरा, थाना अनादरा, जिला सिरोही, राजस्थान निवासी रामलाल उर्फ रामाराम पुत्र मंछाराम उर्फ मंछाजी वाल्मिकी को डीसा, गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी अनादरा पुलिस थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट मामले में वांछित था तथा पुलिस से बचने के लिए घटना के बाद से फरार था। इस मामले में मुखबिरी तंत्र एवं तकनीकी टीम की सहायता से पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर यह कारवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी रामाराम आले दर्जे का बदमाश तथा पुलिस थाना अनादरा का हिस्ट्रीशीटर है इसके विरूद्व अपहरण, बलात्कार, हत्या व अन्य जघन्य अपराध दर्ज हैं। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर ओर जानकारियां जुटाई जा रही है। कारवाई में ये पुलिसकर्मी रहे सम्मिलित अनादरा थानाधिकारी हिंगलाजदान चारण की अगुवाई में कांस्टेबल हरजीराम (विशेष भुमिका), हरीराम (विशेष भुमिका), मेलाराम एवं प्रवीणसिंह की टीम सम्मिलित रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें