उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ एवं लायंस क्लब, आबूरोड के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे अस्पताल परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 171 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में 40 से ज्यादा लोगों ने पहली बार रक्तदान कर अपनी आहुति दी।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयजन नेता स्व. केशव एच कुलकर्णी की समृति में शिविर का आयोजन हुआ। रक्त शिविर में संघ के सदस्यों ने कतारबद् होकर उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस दौरान प्रभा जोशी, पिंकी चौधरी, मोनालिसा, डिम्पल, शोभा, मधु बरोटिया, प्रियंका पटेल, हिमानी शर्मा महिलाओं सहित 171 लोगों ने रक्तदान किया तथा 198 लोगो का पंजीकरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है इससे जरूरतमंद की सहायता कर पुण्य कमाया जा सकता है। बढ़चढकर रक्तदान करने को प्रेरित किया। वक्ताओं का यह भी कहना था कि वर्तमान दौर में स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर 4 माह में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
ऐसा नहीं होने पर कई प्रकार की बीमारियां हो सकती है। रक्तदान शिविर में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल गौरव राखेचा, सहायक चिकित्सा अधिकारी वत्सल श्रॉफ, सीएमएचओ राजेश कुमार एवं आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार आदि अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ अघ्यक्ष सुभाष जोशी, एतेंद्र कुमार, सचिव सुधीर जोशी, नरेश सैनी, गौरव गौड़, अशोक कुमार, प्रेम सिंह, विजय सिंह शेखावत, सुनील शुक्ला, विशाल सिंह, ,रूपा राम देवासी, प्रशांत चौहान, नीरज शर्मा, बालमुकंद, इंद्रसेन, गोविन्द ओझा, नटवर लाल आदि सदस्य उपस्थित रहे एवम रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसमें लायंस क्लब, आबूरोड अघ्यक्ष सुभाष अग्रवाल, सचिव विशाल गोयल, डॉ.एमपी बंसल, महावीर अग्रवाल, जगदीश ओरिया एवं प्रदीप मित्तल आदि मौजूद रहे। संग्रहण का कार्य रोटरी इंटरनेशनल ग्लोबल हॉस्पिटल ब्लड बैंक के बीके धर्मेन्द्रभाई व उनकी टीम ने किया।