फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: बजरी ट्रैक्टर छुड़वाने के लिए महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार, मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सार

नाका प्रभारी द्वारा बजरी से भरे ट्रैक्टर को जब्त करने पर अभद्र व्यवहार करके डराने-धमकाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मांडवाड़ा खालसा नाका प्रभारी के साथ बजरी ट्रैक्टर पकड़ने के बाद दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही पुलिस ने मांडवाड़ा, खालसा नाका प्रभारी द्वारा बजरी से भरे ट्रैक्टर को जब्त पर अभद्र व्यवहार करने एवं डराने-धमकाने का प्रयास करने के आरोप में सरूपगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में मालमसिंह उर्फ मालदार सिंह पुत्र मोतीसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। मामले में वनरक्षक श्रीमती अंजू चौहान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गत 30 मई की शाम गश्त के दौरान एक बिना नंबर का बजरी से भरे ट्रैक्टर का पीछा करते हुए उसे रुकवाया तो ड्राइवर व श्रमिक वाहन छोड़कर भाग गए।

इसके बाद केर निवासी भंवरसिंह पुत्र मोतीसिंह और मालदारसिंह पुत्र मोतीसिंह सहित मौके पर आए अन्य लोगों ने ट्रैक्टर छुड़वाने के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और डराने व धमकाने का प्रयास किया। बहुत रोकने के बाद भी आरोपी जोर-जबरदस्ती करते हुए ट्रैक्टर से बजरी खाली कराने लगे। इसके बाद वनरक्षक ने क्षेत्रीय वन अधिकारी पिंडवाड़ा व पुलिस थाना सरूपगंज को उसके साथ होने वाले हादसे की सूचना दी। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने व महिला कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसे डराने-धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरूपगंज थाना का हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें