पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव।
- फोटो : istock
पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव जून 2024 के अंतर्गत जिले के जिला परिषद सिरोही के निर्वाचन क्षैत्र संख्या-7 और पंचायत समिति पिंडवाड़ा की ग्राम पंचायत ठंडीबेरी के पद पर उप चुनाव अंतर्गत 30 जून रविवार को मतदान होगा। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी ने अवकाश घोषित किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी के अनुसार पंचायत उपचुनाव 2024 अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र संख्या-7 के सदस्य के उप चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी (उपखंड अधिकारी रेवदर) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यालय आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग बालाजी रेजीडेन्सी फेज तृतीय (एसबीसी) हॉस्टल और पुलिस थाना सिरोही, सदर के पास सिरोही को स्ट्रांगरूम और मतगणना स्थल निर्धारित किया गया है। मतगणना एक जुलाई को सवेरे 9 बजे से होगी, जहां मतगणना के लिए तीन टेबल निर्धारित किए गए हैं।