फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi : शहरी नरेगा और सफाई ठेके में कांग्रेस पार्षद की शिकायत पर कार्रवाई, एसीबी ने जांच की अनुमति मांगी

Mon, 05 Aug 2024 07:41 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड नगरपालिका में प्रशासन के अभियान में कांग्रेस पार्षद द्वारा की गई अनियमतिता बरतने की शिकायतों को सही मानते हुए एसीबी ने स्वायत्त शासन विभाग एवं राजस्व मंडल अजमेर से जांच की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीबी ने आबूरोड नगरपालिका में कांग्रेस पार्षद भवनीश बारोट द्वारा की गई शहरी नरेगा, सफाई ठेके एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान में अनियमितता बरतने की शिकायत को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए जांच की आवश्यकता जताई है। इस मामले में एसीबी जयपुर उपमहानिरीक्षक डॉ. रवि  की ओर से स्वायत्त शासन विभाग एवं राजस्व मंडल अजमेर को पत्र भेजकर विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए अनुमति मांगी गई है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले में आबूरोड नगरपालिका पार्षद भवनीश बारोट ने एसीबी महानिदेशक को पत्र भेजकर शहरी नरेगा, सफाई ठेके एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। इसके बाद एसीबी ने इन्हें सही मानते हुए जांच की आवश्यकता जताई है। एसीबी उपमहानिरीक्षक डॉ. रवि द्वारा स्वायत्त शासन विभाग एवं राजस्व मंडल को पत्र भेजकर विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें