फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी, अनजान नंबर से आया कॉल, बोला- एक्सीडेंट में उड़ा दूंगा

Thu, 18 Sep 2025 08:37 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

कांग्रेस विधायक मोतीराम कोली को अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि एक महीने में तुझे एक्सीडेंट में उड़ा दूंगा।
विज्ञापन
रेवदर विधायक मोतीलाल कोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की रेवदर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मोतीराम कोली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें किसी ने अज्ञात नंबर से फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में विधायक की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वासन, रेवदर निवासी विधायक मोतीराम पुत्र पूनमाराम कोली ने दी गई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार दोपहर 1 बजे के आसपास उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने धमकी दी कि “तेरी एमएलए की गर्मी उतार दूंगा। पहले भी तुझे मारने की कोशिश की थी, लेकिन तू बच गया था। एक महीने में एक्सीडेंट में उड़ा दूंगा, इस बार नहीं छोड़ूंगा।”

ये भी पढ़ें: Trainee SI Death Case: 45 घंटे बाद हुआ पोस्टमॉर्टम, मुआवजा और नौकरी मिलेगी; राजकीय सम्मान पर बनी सहमति
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक का कहना है कि इस धमकी से उनका और उनके परिवार का जीवन तथा संपत्ति दोनों खतरे में हैं।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। कॉल करने वाले की पहचान, लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या अतिरिक्त जानकारी सामने नहीं आई है। पूछताछ और आवश्यक रिकॉर्ड प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें