फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: यूपीएससी सीएसई-2023, कशिश बक्शी ने हासिल की 54वीं रैंक, बचपन से था IAS बनने का सपना

Fri, 19 Apr 2024 07:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

कशिश शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। कशिश का बचपन से आईएएस अधिकारी बनने का सपना था, जो उनकी मां के वकील, न्यायिक अधिकारी और सिविल सेवकों के परिवार और पिता के सेना अधिकारियों के परिवार के मार्गदर्शन से पूरा हुआ।
विज्ञापन
कशिश बख्शी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजर जनरल प्रवीण बख्शी की सुपुत्री कशिश बख्शी ने यूपीएससी सीएसई 2023 के हाल ही में घोषित परिणामों में 54वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल करके सशस्त्र बल बिरादरी को गौरवान्वित किया।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि कशिश का जन्म सैन्य अस्पताल अंबाला कैंट में मीनाक्षी बख्शी और मेजर जनरल प्रवीण बख्शी के घर हुआ था। जो वर्तमान में जयपुर में सेवारत है। उनकी मां लॉ ग्रेजुएट और टीचर हैं। उनके छोटे भाई यश बख्शी एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं, जो टीसीएस, कोलकाता में कार्यरत हैं। कशिश का जन्म और पालन-पोषण सशस्त्र बलों की जीवनशैली में हुआ है और अधिकांश फौजी बच्चों की तरह उसने सात अलग-अलग राज्यों के दस अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई की है, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल भी शामिल हैं। 

उन्होंने दसवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई डीपीएस भोपाल से की। वो शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। उसने दसवीं कक्षा में 10 सीजीपीए और बारहवीं कक्षा में 95% अंक हासिल किए हैं। कशिश बख्शी ने विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मूटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में फाइनलिस्ट रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कशिश का बचपन से आईएएस अधिकारी बनने का सपना था, जो उनकी मां के वकील, न्यायिक अधिकारी और सिविल सेवकों के परिवार और पिता के सेना अधिकारियों के परिवार के मार्गदर्शन से पूरा हुआ। उन्होंने स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और यूपीएससी सीएसई 2023 में 54वां ऑल इंडिया रैंक हासिल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें