सिरोही में इन दिनों लगातार पड़ रही तेज गर्मी के चलते जिला कलेक्टर शुभम चौधरी द्वारा सिरोही जिले में कल यानी नौ मई से आगामी 16 मई तक सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान शेष कक्षाएं पूर्ववत संचालित होंगी तथा समस्त शिक्षक एवं कार्मिक विभागीय समयानुसार उपस्थित रहेंगे।
आदेश में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी द्वारा बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सिरोही के प्रस्ताव पर जिले में संचालित समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आंठवी तक अध्ययनरत समस्त विधार्थियों के लिए नौ मई 2024 से 16 मई 2024 (सत्रांत) तक अवकाश घोषित किया गया है। शेष कक्षाओं का समय यथावत रहेगा एवं समस्त शिक्षक व कार्मिक विभागीय समयानुसार उपस्थित होंगे।
गर्मी खुलकर दिखला रही है अपने तेवर
जिले में बीते कई दिनों की तरह बुधवार को भी गर्मी के तेवर बेहद तल्ख रहे। सिरोही जिला मुख्यालय सबसे गर्म रहा। जबकि आबूरोड एवं शिवगंज में गर्मी का पारा पिछले दिनों की अपेक्षा तेज रहा। दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इस दौरान इक्का-दुक्का लोग नजर आए।