फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: अजमेर उर्स मेले के लिए रेलवे करेगा पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन, जानिए कब चलेंगी

Thu, 26 Dec 2024 05:20 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी उर्स मेले में यात्रियों की आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो और अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए 5 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
सिरोही। ट्रेन फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी उर्स मेले में यात्रियों की आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो और अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए 5 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:

हैदराबाद-अजमेर-हैदराबाद स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07730, हैदराबाद-अजमेर उर्स मेला स्पेशल हैदराबाद से दिनांक 03.01.25 (शुक्रवार) को 16:00 बजे रवाना होकर रविवार को 06:15 बजे अजमेर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07731, अजमेर-हैदराबाद उर्स मेला स्पेशल अजमेर से दिनांक 08.01.25 (बुधवार) को 20:00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 07:45 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

मार्ग में यह रेलसेवा सिकंदराबाद, मलकाजगिरी, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, बुरहानपुर, खंडवा, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर एवं नसीराबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 20 द्वितीय शयनयान एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

काचीगुडा-अजमेर-काचीगुडा स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07732, काचीगुडा-अजमेर उर्स मेला स्पेशल काचीगुडा से दिनांक 03.01.25 (शुक्रवार) को 23:00 बजे रवाना होकर रविवार को 14:30 बजे अजमेर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07733, अजमेर-काचीगुडा उर्स मेला स्पेशल अजमेर से दिनांक 08.01.25 (बुधवार) को 19:05 बजे रवाना होकर गुरुवार को 10:00 बजे काचीगुडा पहुंचेगी।
मार्ग में यह रेलसेवा मलकाजगिरी, बोलारम, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, उमरी, मुदखेड, नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, बुरहानपुर, खंडवा, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर एवं नसीराबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 17 थर्ड एसी एवं 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।

तिरुपति-मदार (अजमेर)-तिरुपति स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07119, तिरुपति-मदार (अजमेर) उर्स मेला स्पेशल तिरुपति से दिनांक 02.01.25 (गुरुवार) को 07:00 बजे रवाना होकर शनिवार को 05:15 बजे मदार पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07120, मदार (अजमेर)-तिरुपति उर्स मेला स्पेशल मदार से दिनांक 09.01.25 (गुरुवार) को 04:00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 23:00 बजे तिरुपति पहुंचेगी।
मार्ग में यह रेलसेवा रेणिगुंटा, कड़प्पा, यर्रगुंटला, ताडिपत्रि, गुत्ती, डोन, कर्नूल सिटी, गदवाल, महबूबनगर, शादनगर, काचीगुडा, चर्लापल्ली, काजीपेट, पेद्दपल्ली, मंचियाल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, वल्लारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, अमला, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद एवं अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सेकंड एसी, 08 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड एवं 01 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

तिरुपति-अजमेर-तिरुपति स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07734, तिरुपति-अजमेर उर्स मेला स्पेशल तिरुपति से दिनांक 03.01.25 (शुक्रवार) को 10:25 बजे रवाना होकर रविवार को 14:00 बजे अजमेर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07735, अजमेर-तिरुपति उर्स मेला स्पेशल अजमेर से दिनांक 10.01.25 (शुक्रवार) को 23:20 बजे रवाना होकर रविवार को 16:15 बजे तिरुपति पहुंचेगी।
मार्ग में यह रेलसेवा रेणिगुंटा, गुडुर, नेल्लौर, ओंगोल, चीराला, बापटला, तेनाली, विजयवाड़ा, खम्मम, महबूबाबाद, वरंगल, मंचियाल, सिरपुर कागजनगर, वल्लारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, अमला, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर एवं नसीराबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 06 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी, 01 गार्ड एवं 01 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।

नांदेड-अजमेर-नांदेड स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07187, नांदेड-अजमेर उर्स मेला स्पेशल नांदेड से दिनांक 02.01.25 (गुरुवार) को 05:45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 15:15 बजे अजमेर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 07188, अजमेर-नांदेड उर्स मेला स्पेशल अजमेर से दिनांक 09.01.25 (गुरुवार) को 23:20 बजे रवाना होकर शनिवार को 06:45 बजे नांदेड पहुंचेगी।
मार्ग में यह रेलसेवा पूर्णा, परभणी, सेलू, परतूर, झालना, औरंगाबाद, रोटेगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर एवं नसीराबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

इस रेलसेवा में 04 थर्ड एसी, 14 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें