फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Status: आगामी 27 और 28 नवंबर को रेल यातायात रहेगा बाधित, विभिन्न ट्रेनें रद्द; जानें शेड्यूल

Tue, 25 Nov 2025 03:36 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इससे आगामी 27 और 28 नवंबर को रेल यातायात प्रभावित होगा।
विज्ञापन
रेल सेवाएं रहेंगी बाधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर आउवा व भिंवालिया स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 600 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इससे आगामी 27 और 28 नवंबर को रेल यातायात बाधित रहेगा। इसके साथ ही विभिन्न ट्रेनें रद्द रहेंगी तथा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा, जबकि कई ट्रेनें रीशड्यूल और रेगुलेट रहेंगी।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 27.11.25 व 28.11.25 को रद्द रहेगी। 
2. गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 28.11.25 व 29.11.25 को रद्द रहेगी। 

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 27.11.25 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा भीलडी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 27.11.25 को हडपसर से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा भीलडी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: देश की पहली ट्रांसजेंडर खिलाड़ी रितिका ने जीता गोल्ड, नेशनल आइस स्टॉक चैंपियनशिप में दिखाया कमाल

रीशड्यूल रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 27.11.25 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 05 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। 
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर रेलसेवा दिनांक 28.11.25 को हनुमानगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। 
गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 28.11.25 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। 
गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेष रेलसेवा दिनांक 28.11.25 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। 

रेगुलेट रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 28.11.25 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। वह भगत की कोठी-मारवाड जं. स्टेषनों के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें