उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल ने मदार-पालनपुर रेलखंड पर 1 से 3 अक्टूबर 2025 तक तकनीकी कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक की सूचना दी है। इसके चलते कई ट्रेनें मार्ग परिवर्तित होकर वाया महेसाना-भीलडी-लूनी चलेंगी और कुछ सेवाओं का समय भी बदलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल ने मदार-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के कारण 1 से 3 अक्टूबर 2025 तक ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की है। इस दौरान मारवाड़ जंक्शन और आउवा स्टेशनों के बीच यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा में बदलाव के लिए पूर्व तैयारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
परिवर्तित मार्ग और स्टेशनों की जानकारी
गाड़ी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (02.10.25) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी; ठहराव: भीलडी, मारवाड भीनमाल, जालोर, समदडी।