फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: नाकाबंदी तोड़कर भागी कार से 53 किलो डोडा पोस्त जब्त, मौके से फरार हुआ चालक

Mon, 02 Dec 2024 08:46 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

रोहिड़ा पुलिस थाना और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 53.100 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। तस्कर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर इसे ले जा रहे थे।
विज्ञापन
53 किलो डोडा पोस्त जब्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाकाबंदी तोड़कर डोडा पोस्त ले जा रही एक कार से 53 किलो डोडा पोस्त जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी और पिंडवाड़ा वृताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में रोहिड़ा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह की टीम ने नाकाबंदी की थी।
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध ईको स्पोर्ट्स कार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय कार भगा ली। पुलिस ने पीछा किया और आगे जाकर कार एक गड्ढे में गिर गई। आसपास का इलाका जंगल और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण चालक वहां से फरार हो गया। कार की तलाशी के दौरान उसमें से तीन कट्टों में 53.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने इसे जब्त कर मामला दर्ज किया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

53 किलो डोडा पोस्त जब्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें