फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सिरोही जिले में वांछित अपराधियों का धरपकड़ अभियान, चार स्थाई वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 10:09 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड शहर पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 9 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार थे। थानाधिकारी बंशीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश देकर इन आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
सिरोही। आबूरोड पुलिस द्वारा 4 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड शहर पुलिस थाना टीम द्वारा सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान में पुलिस की ओर से अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सभी लंबे समय से फरार थे तथा पुलिस गिरफ्त से दूर थे।
विज्ञापन


कारवाई आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इन स्थाई वारंटियों को पकड़ने के लिए आबूरोड शहर पुलिस थाना टीम द्वारा कई जगहों पर दबिश दी गई। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आबूरोड शहर पुलिस द्वारा अब तक 9 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उपखंड मजिस्ट्रेट एवं डीवाईएसपी ने किया सबजेल का निरीक्षण
आबूरोड उपखंड मजिस्ट्रेट शंकरलाल एवं माउंटआबू डीवाईएसपी गोमाराम चौधरी द्वारा सोमवार को केशरगंज सबजेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संदिग्ध वस्तुओं एवं बंदियों की गतिविधियों का जायजा लिया गया। उनसे बातचीत कर समस्याओं के बारे में जाना गया। इस दौरान वहां सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। कोई अवैध गतिविधि नहीं पाई गई। इस पर जेल प्रशासन को सभी प्रकार के प्रबंध करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इस अवसर पर आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल एवं सबजेल इंचार्ज गंगाराम मौजूद रहे।र जेल प्रशासन को सभी प्रकार के प्रबंध करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इस अवसर पर आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल एवं सबजेल इंचार्ज गंगाराम मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें