फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, ऑनलाइन आवेदन 12 अप्रैल तक; 30 हजार सीटों पर निशुल्क कोचिंग

Thu, 10 Apr 2025 12:25 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

यह योजना यूपीएससी, आरएएस, रीट, पटवारी, बैंकिंग, इंजीनियरिंग, मेडिकल, क्लैट, सीयूईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लागू की गई है। 12 अप्रैल 2025 तक पात्र अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिरोही। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विधार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से उत्कृष्ट रूप से कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार अधिकतम विद्यार्थियों को इसमें लाभान्वित करने की दृष्टि से राज्य सरकार द्वारा योजना को और बेहतर तरीके से लागू किया जा रहा है। इस दृष्टि से जिले में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए अभ्यर्थियों से 12 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


सामााजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं नौकरियों के लिए 30 हजार सीटों पर वरीयता अनुसार प्रवेश दिए जाने हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों से वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन आंमत्रित किए गए हैं। योजनान्तर्गत पात्र अभ्यर्थी द्वारा कोचिंग किए जाने के लिए अपना आवेदन एसएसओ पोर्टल द्वारा विभागीय एसजेएमएस एसएमएस एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संबंध में नवीनतम विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- 'मुस्लिम समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्ग के लिए न्याय का मार्ग', वक्फ कानून पर बोले MLA बाबा बालकनाथ
विज्ञापन


इन परीक्षाओं के लिए मिल सकेगी कोचिंग सुविधा
सामााजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पुरोहित ने बताया कि यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, आरपीएससी द्वारा आयोजित आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, सब इस्पेक्टर, पूर्व में 3600 ग्रेड-पे तथा वर्तमान पर मेट्रिक्स पे-लेवल 10 की अन्य परीक्षाएं, रीट परीक्षा, आरएसएसबी द्वारा आयोजित पटवारी, कनिष्ठ सहायक और समकक्ष अन्य परीक्षा, कान्स्टेबल परीक्षा, बैंकिंग एवं बीमा के विभिन्न परीक्षाएं, इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश, क्लेट, रेलवे रिक्रटमेंट बोर्ड, यूपीएससी द्वारा आयोजित कंबाइड डिफेन्स सर्विसेस स्टाफ सिलेक्शन कमिश्नर द्वारा आयोजित परीक्षाएं सीडीएस एवं एसएससी, सीयूईटी आदि परीक्षाओं की तैयारी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पानी की समस्या पर वसुंधरा की नाराजगी का असर, केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को किया तलब; जानें

इन अभ्यर्थियों को मिलेगा कोचिंग सुविधा का लाभ
विभाग के उपनिदेशक पुरोहित ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन श्रेणी का सदस्य हो तथा राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये प्रतिवर्ष से कम हो या जिनके माता-पिता राज्य सरकार के कार्मिक होने पर पे-मैट्रिक्स का लेवल 11 तक का वेतन प्राप्त कर रहे हो, योजना के नियमानुसार पात्र होंगे। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में संचालित अनुप्रति योजना का लाभ नहीं लिया गया हो, केन्द्र, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, आयोग, बोर्ड व अन्य किसी शासकीय निकाय में नियमित राजकीय कार्मिक के रूप कार्य करने वाले अभ्यर्थी कोचिंग योजनान्तर्गत पात्र नहीं होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें