सिरोही जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन एवं कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, सिरोही में 10 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें 500 से ज्यादा नौकरियों पर रोजगार एवं इंटर्नशिप का मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे।
करियर संबंधी मार्गदर्शन भी मिलेगा
रोजगार अधिकारी राजू सिंह चौहान ने बताया रोजगार अधिकारी राजू सिंह चौहान ने बताया रोजगार मेला शुक्रवार सवेरे 10 बजे शुरू होगा जो उसी दिन भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होने तक जारी रहेगा। शिविर में शिक्षित बेरोजगार आशार्थियों का निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा मौके पर ही चयन किया जाएगा। विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा बीमा अभिकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत ऋण आवेदन के फार्म और प्रशिक्षण इत्यादि के आवेदन पत्र शिविर स्थल पर ही विभिन्न विभागों द्वारा भरवाए जाएंगे तथा शिक्षित बेरोजगारों को कैरियर संबंधी जानकारी दी जाएगी।
रोजगार मेले में 500 से ज्यादा वैकेंसियों पर रोजगार के मिलेंगे अवसर
जिला रोजगार अधिकारी राजू सिंह चौहान ने बताया कि रोजगार मेले में स्थानीय कंपनियों एवं गुजरात की कंपनियां अपनी 500 से ज्यादा वैकेंसीज पर युवाओं को रोजगार एवं इंटर्नशिप का सीधा मौका प्रदान करेगी। इसमें 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी से लेकर स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि इस मेले में अधिकाधिक भाग लेकर रोजगार के सुनहरे अवसरों का लाभ उठाए। साथ की कोई भी नियोजक जो संस्थान, कंपनी एवं फैक्ट्री में नए कर्मचारियों की भर्ती करना चाहते हैं, वे भी इसमें भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, सिरोही से किसी भी कार्यदिवस में प्रत्यक्ष रूप से या कार्यालय दूरभाष नम्बर 02972-224142 पर सम्पर्क किया जा सकता है।