मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बालोतरा और बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पचपदरा रिफाइनरी साइट पर रिफाइनरी मॉडल का निरीक्षण, पौधरोपण, और नाइट्रोजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री रिफाइनरी अधिकारियों के साथ प्रगति समीक्षा बैठक भी करेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बालोतरा और बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान रिफाइनरी की प्रगति की समीक्षा करने के साथ मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार प्रातः 8.45 बजे जयपुर से हवाई मार्ग से प्रातः 9.30 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जोधपुर से प्रातः 9.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से रिफाइनरी साइट के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रातः 10 बजे पचपदरा रिफाइनरी पहुचेंगे। जहां वे पौधरोपण, रिफाइनरी के मॉडल का निरीक्षण कर रिफाइनरी अधिकारियों से जानकारी लेंगे।
इस दौरान प्रातः 10.25 बजे रिफाइनरी साइट का विजिट कर कमीशनिंग के लिए नाइट्रोजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ रिफाइनरी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करेगें। रिफाइनरी समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी से मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल को प्रस्थान करेगें। जहां वे मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करने के साथ निरीक्षण भी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शाम 5.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।