फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: रेलवे ने दी बड़ी राहत, गर्मियों के लिए चलाएगा ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Thu, 09 Apr 2026 06:05 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

रेलवे ने गर्मी के मौसम को देखते हुए ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 14 अप्रैल से 30 जून तक चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन का ठहराव 23 स्टेशनों पर होगा।
 
विज्ञापन
ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 14 अप्रैल से चलेगी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए राजस्थान को एक स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन गुजरात के द्वारका से होते हुए राजस्थान और फिर दिल्ली प्रवेश करेगी। 
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक, गाड़ी संख्या 09523, ओखा से 14 अप्रैल से 30 जून 2026 तक हर मंगलवार को सुबह 10:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन जयपुर स्टेशन सुबह 04:10 बजे पहुंचेगी और 04:20 बजे प्रस्थान कर 10:35 बजे शकूरबस्ती पहुंच जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09524, शकूरबस्ती से हर बुधवार को 13:15 बजे रवाना होगी और जयपुर स्टेशन पर 18:20 बजे पहुंचेगी, 18:30 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 13:00 बजे ओखा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09524 शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 15 अप्रैल से 01 जुलाई तक (कुल 12 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से हर बुधवार को दोपहर 01:15 बजे रवाना होगी। जो कि जयपुर स्टेशन पर शाम 06:20 बजे पहुंचेगी और 06:30 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को दोपहर 01:00 बजे ओखा पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाला: एसीबी की बड़ी कार्रवाई; फरार पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल दिल्ली से गिरफ्तार

कोच में होंगे 16 डिब्बे
इस ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे, जिनमें 1 सेकेंड एसी, 2 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार और 01 गार्ड डिब्बा शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने बताया कि गर्मियों में अचानक बढ़ती भीड़ और टिकट की समस्या को देखते हुए यह सेवा यात्रियों को सुविधा और समय पर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


ये होगा ट्रेन का रूट
इस रेलसेवा का मार्ग द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें