फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टॉफ कर रहा था अनाधिकृत रूप से सोनोग्राफी, विभिन्न प्रकार के दस्तावेज किए जब्त

Sat, 22 Jun 2024 09:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: सिरोही सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार की अगुवाई में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा पिंडवाड़ा के मातृ छाया हॉस्पिटल में कार्रवाई करते हुए सोनोग्राफी मशीन एवं रूम के साथ विभिन्न प्रकार के दस्तावेज जब्त किए गए। विभाग की टीम जब यहां पहुंची तो वहां पर नर्सिंग स्टॉफ अनाधिकृत रूप से सोनोग्राफी कर रहा था। 

विज्ञापन
विभिन्न प्रकार के दस्तावेज किए जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार के अनुसार विभाग की ओर से गत 10 जून से सोनोग्राफी सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 30 जून 2024 तक चलेगा। इसके तहत शनिवार को मातृ छाया हॉस्पिटल पिण्डवाडा पर यह कार्रवाई की गई। जिस समय टीम वहां पहुंची तो उस दौरान डॉ जगरूप मेहरू अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही अनाधिकृत व्यक्ति दीपक चौहान पुत्र अब्बाराम गरासिया मेल नर्स स्टाफ द्वारा सोनोग्राफी मशीन संचालित की जा रही थी, जोकि पीसीपीएनडीटी नियमों का उल्लघंन था।

विज्ञापन


अनाधिकृत रूप से सोनोग्राफी कराने पर व नियमों के उल्लघंन पर टीम द्वारा अस्पताल के सोनोग्राफी सेंटर के फॉर्म एफ, सोनोग्राफी रजिस्टर एएनसी व नॉनएएनसी, सोनोग्राफी फीस की रसीद हॉस्पिटल मे कार्य करने वाले स्टाफ की योग्यता संबंधी दस्तावेज व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। सोनोग्राफी मशीन व रूम को सीज किया गया।

मातृ छाया हॉस्पिटल के मालिक भरतपाल बेंदा निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे, भरपाल बेदा विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपना जुड़ाव बता कर गरीब हितैषी की छवि दिखा रहा था, लेकिन गरीब एवं कम पढ़ी लिखी जनता की अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा सोनोग्राफी करवाकर मोटी रकम वसूल रहा था, जो आज बेनकाब हो गया। भरपाल बेदा से अनाधिकृत रूप से दीपक चौहान द्वारा सोनोग्राफी करने के बारे में पूछा गया तो वे संतुष्टिजनक जबाव नहीं दे पाए। हॉस्पिटल मे लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाने पर भी दीपक चौहान द्वारा सोनोग्राफी करने की पुष्टि हुई है, साथ ही अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी टीम द्वारा ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें