फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: माउंटआबू एसडीएम ने विभिन्न बांधों का किया निरीक्षण, महादेव नाला में लीकेज रोकने के दिए निर्देश

Thu, 06 Jun 2024 05:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही न्यूज

सार

Sirohi: माउंटआबू एसडीएम रविंद्र सालूखे ने गुरुवार को उपखंड क्षेत्र के विभिन्न बांधों का निरीक्षण किया। इस दौरान महादेव नाला में लीकेज की समस्या सामने आई। इस पर उन्होंने इसे रोकने के लिए तकमीना तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
माउंटआबू एसडीएम ने विभिन्न बांधों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माउंटआबू एसडीएम रविंद्र सालूखे ने जल संसाधन विभाग के अधीन उपखंड क्षेत्र के बतीसा बांध एवं महादेव नाला बांधों का निरीक्षण किया। महादेव नाला में लीकेज की समस्या सामने आने पर इसे रोकने के लिए जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता को तत्काल तक्मीना बनाकर भेजने के आदेश दिए।

विज्ञापन


इसके साथ ही बत्तीसा बांध की गैलरी का निरीक्षण कर कर्मचारियों को बारिश में मुस्तैद  रहने, रोजाना डैम की भराव क्षमता एवं गेज के निरीक्षण करने के लिए पाबंद किया। इस कार्य के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति करने के आदेश दिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए तहसील देलदर में पेयजल की व्यवस्था की जानकारी ली।

हैंडपंप एवं पानी की टंकी तथा जीएलआर का भी निरीक्षण किया। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए देलदर तहसीलदार को आवश्यक कारवाई करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान देलदर तहसीलदार हुक्मीचंद, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता नंदकिशोर एवं बतीसा बांध के सहायक अभियंता मनीष साथ में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें