फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: अज्ञात बदमाशों ने नमकीन सप्लायर्स से की लूट, नकदी, दो मोबाइल और अन्य सामान ले गए

Sun, 03 Nov 2024 07:25 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही में अज्ञात बदमाशों ने नमकीन सप्लायर्स से लूट की है। बदमाशों ने नकदी, दो मोबाइल और अन्य सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
आबूरोड सदर थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में आबूरोड सदर पुलिस थानांतर्गत आवल-चनार के बीच शनिवार दोपहर को दस से अधिक अज्ञात युवकों ने चाकू की नोक पर नमकीन सप्लायर्स से नकदी, दो मोबाइल और अन्य सामान की लूट की। घटना के बाद ये सभी लोग वहां से भाग खड़े हुए। इस मामले में पीड़ित द्वारा आबूरोड सदर पुलिस थाना में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग को गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में शहर पुलिस थाने के पीछे, आबूरोड जिला सिरोही निवासी हर्षित अग्रवाल पुत्र सुनील कुमार अग्रवाल ने आबूरोड सदर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कर कहा कि वह आबूरोड शहर एंव उसके आसपास के गांवो में जाकर दुकानदारों को नमकीन सप्लाई करने का व्यापार करता है। दो नवंबर 2024 को वह तथा उसका ड्राइवर जगदीश वाहन टाटा एस रजिस्ट्रेशन संख्या RJ-38 GA-3440 में नमकीन भरकर सवेरे समय करीब 10 बजे आबूरोड से गांव मूंगथला, आवंल बावलाफली में नमकीन सप्लाई करने के लिए निकले थे।

मुंगथला से अंदर गांव के रास्ते से आवल होते हुए चनार जा रहे थे। रास्ते में आवल से निकलते ही समय दोपहर करीब 1.30 बजे जैसे ही बावलाफली के पास पंहुचे तभी उनके पीछे से तीन बाइक पर 4-5 लड़कों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक किया। इन बदमाशों ने उसकी गाड़ी के आगे बाइक को खड़ाकर हमको रूकवाया। इस दौरान वहां पहले घात लगाकर करीब 12-13 आदिवासी लड़के पैंट-शर्ट पहने हुए बैठे हुए थे। उनके हाथों में लाठी, सरिए और चाकू थे।
विज्ञापन


इन बदमाशों में से दो लड़कों ने ड्राइवर जगदीश को गाड़ी से नीचे उतारकर पकड़ लिया और एक लड़के ने उसके गले पर चाकू रखकर उसे धमकी दी कि तेरे पास जो भी रकम है, वो उन्हें दे दे, नहीं तो जान से मार देंगे। इस पर उन्होंने उसके पास रखे बैग को छीन लिया, जिसमें करीब 12-13 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। इसके साथ ही उसका मोबाइल फोन रेडमी कंपनी का मोडल 10 प्रो, भी छीन लिया, जिसमें सिम नंबर 7427031218 एयरटेल कम्पनी की एवं जीयो कम्पनी की सीम नंबर 8302059108 लगी हुई थी। उसके अलावा उसका पर्स, जिसमें 500-600 रुपये नकद एवं यूनियन बैंक का एटीएम भी रखा हुआ था, पर्स सहित छीन लिए।

बैग में इसके अलावा उसके बैग में वाहन टाटा एस की असल आरसी चेक, इंश्योरेन्स, फिटनेस, परमिट, पीयूसी आदि समस्त असल दस्तावेज रखे हुए थे। बदमाशों द्वारा इन सभी सामनों को छीन लिया। चाकू की नोक पर उसकी गाड़ी के पीछे गेट खुलवाकर उसमें रखे नमकीन के पैकेट की कुछ लड़ियां जबरन निकाल ली। उससे उक्त सभी रकम, माल सामान जबरन छीन लुट कर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें