फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: दो लोको पायलट को मैन ऑफ द मंथ अवॉर्ड, पार्सल ट्रेन में लगी आग को बुझाने में दिखाई थी सूझबूझ

Sat, 28 Sep 2024 06:58 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: आबूरोड स्टेशन के दो लोको पायलट को मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है। बताया जा रहा है कि साढ़े तीन महीने पूर्व न्यू पालनपुर से न्यू फुलेरा सेक्शन में न्यू सराधना एवं न्यू किशनगढ़ के बीच पार्सल ट्रेन में आग लग गई थी। इन दोनों की सूझबूझ से हादसा टल गया। 
विज्ञापन
दोनों लोको पायलट को मैन ऑफ दा मंथ अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता द्वारा साढ़े तीन महीने पूर्व न्यू पालनपुर से न्यू फुलेरा सेक्शन में न्यू सराधना एवं न्यू किशनगढ़ के बीच पार्सल ट्रेन में लगी आग को बुझाने में सूझबूझ एवं तत्परता दिखाने पर आबूरोड स्टेशन के दो लोको पायलट को मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


मामला 7 जून 2024 का है। आबूरोड स्टेशन के लोको पायलट बलराम चौधरी एवं राकेश आचार्य न्यू पालनपुर से न्यू फुलेरा के लिया पार्सल ट्रेन लेकर रवाना हुए थे। दोपहर करीब पौने एक बजे न्यू सराधना एवं न्यू किशनगढ़ सेक्शन के बीच मे लोको पायलट राकेश आचार्य को गोलाई में ट्रेन में पीछे की तरफ धुंआ एवं आग की लपटें दिखाई दी। इस पर दोनों ने तत्परता एवं सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को करीब 1 किलोमीटर आगे न्यू किशनगढ़ स्टेशन पर ले जाकर खड़ा कर दिया ताकि आने जाने वाली ट्रेनों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो सके।

इसके बाद दोनों ट्रेन में पीछे की ओर जहां आग की लपटें उठते हुए दिखाई दे रही थी वहां पहुंचे तथा इसे बुझाने की कवायद शुरू की। खासी मशक्कत एवं प्रयास के बाद दोनों लोकों पायलट ने आग पर काबू पा लिया। इस तरह दोनों लोको पायलट की जागरुकता एवं सुझबुझ से बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते दोनों पायलट सही निर्णय नहीं लेते तो रेलवे का बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता अज अपमेर द्वारा उनकी सूझबूझ एवं तत्परता के लिए मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसमें 500-500 रुपए का नकद इनाम एवं प्रशस्ति पत्र सम्मिलित है। इस सम्मान के मिलने के बाद आबूरोड में दोनों लोकों पायलटों को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें