राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप सिरोही जिले में रह रहे हैं तथा राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम जयपुर के तत्वावधान में अल्पसंख्यक वर्ग के शैक्षणिक एवं आर्थिक सदृढ़ीकरण के लिए प्रदत्त टर्म लाॅन एवं एजुकेशन लाॅन का पुनर्भुगतान नहीं पाए है। ऐसे डिफाल्टर ऋणियों को आखिरी मौका प्रदान करते हुए 15 अगस्त 2024 तक समस्त बकाया भुगतान की समयावधि प्रदान की गई है।
कार्यक्रम अधिकारी रमेश चौधरी ने बताया कि समस्त डिफाल्टर ऋणी अपनी बकाया राशि ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से तुरन्त प्रभाव से जमा करवा सकते है। अन्यथा ऐसे ऋणियों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ऋणी अपने ऋण खाता संबंधी समस्त आवश्यक जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से व्यक्तिशः संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।