फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: कार से 3.85 लाख रुपये की भारत निर्मित विदेशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2024 10:50 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

पालनपुर पुलिस ने टोल नाका पर नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार से 3.85 लाख रुपये की भारत निर्मित विदेशी शराब और अन्य सामान बरामद किया। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पालनपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालनपुर पुलिस ने टोल घर नाका के पास क्रेटा कार से 3.85 लाख रुपये की भारत निर्मित विदेशी शराब और अन्य सामान जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई कच्छ-भुज फ्रंटियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक चिराग कोर्डिया एवं बनासकांठा जिला पुलिस अधीक्षक अक्षयराज के मार्गनिर्देशन में शराब एवं जुए की गतिविधियों को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पालनपुर डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक डॉ. जेजे. गमीत एवं पालनपुर तालुका पुलिस स्टेशन नाओ एमआर. बारोट की अगुवाई में पुलिसकर्मियों द्वारा पालनपुर तालुका पोस्ट क्षेत्र के खेमाना टोल नाका पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा वहां से गुजर रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। निजी सूचना के आधार पर टोल घर पर नाकाबंदी के दौरान खड़ी गुजरात पासिंग हुंडई कंपनी की क्रेटा कार की तलाशी ली गई तो उसमें 3.85 लाख रुपये की भारत निर्मित विदेशी शराब एवं 94883 का अन्य सामान पाया गया।

कार्रवाई के बाद शराब व अन्य सामान एवं कार को जब्त कर सेरडा, जिला बागरा, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान निवासी मोनूकुमार विनोदभाई जोगी एवं सेरडा जिला बागरा जिला हनुमानगढ़, राजस्थान निवासी विनोदभाई रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ये शराब कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां ले जाया जा रहा था इसका पता लगाया जा रहा है। कारवाई में पालनपुर तालुका के एएसआई कांतिभाई, हेड कंसल्टेंट हितेशभाई, घेमरभाई, शैलेशकुमार, विनोदभाई, एवं राजेशदान सम्मिलित रहे।
विज्ञापन


जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन एवं पंच गौरव का किया शुभारम्भ

राज्य के सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित अतिथियों ने राजकीय महाविद्यालय के कांफ्रेंस हाॅल में सिरोही जिले के पंच गौरव एक जिला एक उपज-सौंफ, एक जिला एक प्रजाति-महुआ, एक जिला एक उत्पाद-मार्बल के उत्पाद, एक जिला एक पर्यटन स्थल-देलवाडा मंदिर, एक जिला एक खेल-तीरंदाजी का पोस्टर विमोचन कर शुभारम्भ किया। वही सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा संकलित व संपादित जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें