फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: ट्रक से एक करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार; यहां पहली बार हुआ बड़ा एक्शन

Sat, 06 Sep 2025 01:58 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

एलसीबी, पालनपुर के पुलिस निरीक्षक ए.वी. देसाई ने बताया कि पुलिस ने ट्रक से राजस्थान से लाई गई भारतीय निर्मित विदेशी शराब एवं बीयर की 26,460 बोतलें जब्त कर ट्रक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी जैसलमेर जिले के निवासी हैं। 
विज्ञापन
बनासकाठा पुलिस द्वारा ट्रक से 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की भारतीय निर्मित विदेश शराब जब्त की गई।।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही से लगे बनासकांठा जिले के इतिहास में पहली बार एलसीबी की इतनी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एलसीबी, पालनपुर के पुलिस निरीक्षक ए.वी. देसाई के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक (सीमा क्षेत्र कच्छ-भुज) चिराग कोर्डिया और बनासकांठा पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुम्बे के निर्देशानुसार शराब एवं जुए जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मूल्य 1,17,57,005 रुपए आंका गया

विज्ञापन

इसके तहत राजस्थान सीमा से आने वाले सार्वजनिक मार्ग पर राजगोर पुलिस उपनिरीक्षक, एलसीबी पालनपुर की टीम द्वारा जगाना से सिद्धपुर जाने वाले राजमार्ग पर मारुति ढाबा होटल के पास नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें बिना पास परमिट के भारतीय निर्मित विदेशी शराब एवं बीयर की 26,460 बोतलें मिलीं। इनका मूल्य 1,17,57,005 रुपए आंका गया, जबकि मोबाइल फोन और ट्रक सहित कुल मूल्य 1,52,73,505 रुपए है।

आवश्यक कार्रवाई के बाद शराब और ट्रक को जब्त किया जाएगा, तहसील फतेहगढ़, जिला जैसलमेर (राजस्थान) निवासी ट्रक चालक ताज मोहम्मद इब्राहिमखान पुत्र हामिदखान हिंगोलजा एवं खलासी खेतासर, दांतल, तहसील भानिया, जिला जैसलमेर (राजस्थान) निवासी खान शेरूखान सुबानखान नुइजा को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- Women Safety Rajasthan: राजस्थान में महिला अपराध के आंकड़े चौंकाने वाले, 6 महीनों में 2966 दुष्कर्म मामले दर्ज

ट्रक मालिक से संपर्क कर मंगवाई थी शराब

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि तगाड़ी (कच्छ-भुज) निवासी युवराजसिंह वजुभाई जडेजा ने ट्रक मालिक समरस, बाड़मेर (राजस्थान) निवासी मिसरी खान कमरूदीन खान से संपर्क कर यह शराब मंगवाई थी। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics:  क्या मोहन भागवत करवाएंगे वसुंधरा की 'वन' से वापसी? जानें क्या कह रहे सियासी दांव-पेंच
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें