फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: भाजपा विधायक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कॉलेज बस को लगाया धक्का, अंडरपास पर भरे पानी में फंसी बस

Sat, 06 Sep 2025 01:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

भारी बारिश के चलते एकलिंगपुरा अंडरपास के जलभराव में एक कॉलेज बस फंस गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे भाजपा विधायक ने ग्रामीणों के साथ धक्का मारकर बस को बाहर निकाला।
 
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने लगाया बस को धक्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में आज सवेरे से लगातार बारिश के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी दौरान शहर के पास एकलिंगपुरा अंडरपास में जलभराव के बीच एक कॉलेज बस फंस गई, जिसमें 30 से अधिक छात्र सवार थे।

विज्ञापन


बस को फंसा देख वहां से गुजर रहे बीजेपी विधायक फूलसिंह मीणा गाड़ी से उतरे और आसपास के ग्रामीणों के साथ मिलकर बस को धक्का देकर बाहर निकाला। अब यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे किरोड़ीलाल, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उदयपुर में सुबह से ही मध्यम बारिश जारी है। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण सवीना सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आमजन की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिले के गोगुन्दा क्षेत्र में भी कई पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें