फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड नगर पालिका ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू की, पीडब्ल्यूडी भी नींद से जागा

Sat, 19 Oct 2024 05:43 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड नगर पालिका प्रशासन ने दिवाली के मद्देनजर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू की है और व्यापारियों को सड़क पर कचरा नहीं फेंकने के लिए पाबंद किया है। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए डीडीटी का छिड़काव भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
आबूरोड में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आता जा रहा है, जिलेभर के बाजारों में रौनक लौटने लगी है। व्यापारी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने की कवायद करते नजर आने लगे हैं और प्रशासन व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुट गया है। आबूरोड में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लंबे समय से जगह-जगह से टूटे रोड को तेजी से नया बनवाने का कार्य करवाया जा रहा है, वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू करवाई गई है।
विज्ञापन


आबूरोड नगर पालिका चेयरमैन मगनदान चारण का कहना है कि दीपावली सीजन में दिन में व्यापारियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू करवाई गई है। रात 10 बजे बाजार बंद होने के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की टीमों द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई करने के बाद एकत्रित कचरे को डंपिंग यार्ड में पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही व्यापारियों एवं आमजन को सवेरे अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों की सफाई करने के बाद कचरे को सड़क पर नहीं फेंकने तथा डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों में डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

इसके साथ ही मौसम में हो रहे बदलाव के चलते नालों व नालियों में मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के लिए डीडीटी पाउडर का छिड़काव करवाया जा रहा है और लोगों को अपने घरों व प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई रखने का आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन


इधर दीपावली के समीप आने के साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग भी एक्टिव मोड में आ गया है। विभाग द्वारा लंबे समय से जगह-जगह से टूटे केशरगंज से पारसी चाल, अंबाजी चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा, मुख्य पोस्ट ऑफिस रोड, रोडवेज बस स्टैंड एवं लुनियापुरा तक नया रोड बनवाया जा रहा है। ऐसे में लोगों को लंबे समय से हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकेगा।
 

आबूरोड में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू

 

आबूरोड में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू

 

आबूरोड में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें