फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: छह महीने में खाद्य पदार्थों के 36 सैंपल घटिया क्वालिटी के और 13 अनसेफ, जानिए क्या खराब खा रहे आप

Fri, 27 Jun 2025 02:51 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

सिरोही खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए 161 सैंपल में से 36 सैंपल सब-स्टैंडर्ड और 13 अनसेफ पाए गए हैं। वहीं, अब तक 39 फर्मों पर कार्रवाई कर 12.5 लाख जुर्माना लगाया गया। 15 फर्मों पर नए परिवाद दाखिल किए गए हैं।

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा की जांच में सैंपल फेल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 1 जनवरी से 17 जून तक खाद्य सामग्री के कुल 161 सैंपल लिए गए। इनमें से 36 सैंपल सब-स्टैंडर्ड स्तर और 13 सैंपल अनसेफ पाए गए हैं। साथ ही 1 जनवरी से अब तक न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 39 फर्मों के विरुद्ध अमानक स्तर के प्रकरणों में कुल 12 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 1 मई से 23 जून तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 15 फर्मों के विरुद्ध न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद प्रस्तुत किए हैं।  
विज्ञापन


अमानक खाद्य सामग्री से संबंधित फर्में  

खाद्य पदार्थ: दही
फर्म: अशोक कुमार बांकलीवाल, खुशबू डेयरी, पिंडवाड़ा
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: मीठा मावा
फर्म: सुमेर सिंह, माखन भोग जोधपुर मिष्ठान भंडार, सिरोही
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: घी (ब्रांड - किंग)
फर्म: बदाराम, महाजगदंबा किराणा स्टोर, जावाल
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: मिल्क केक
फर्म: सुमेर सिंह, माखन भोग जोधपुर मिष्ठान भंडार, सिरोही
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: मिल्क केक
फर्म: शेर सिंह, श्री करणी स्वीट्स एंड नमकीन, कालंद्री
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: खोया व मिल्क
फर्म: लालाराम, मां तनोटराय मिष्ठान भंडार, कालंद्री
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: खोया
फर्म: रोहित चौधरी, चौधरी दूध डेयरी, आबूरोड
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: घी (ब्रांड - गोपी श्री)
फर्म: कांतिलाल, श्याम ट्रेडिंग कम्पनी, आबूरोड
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: घी
फर्म: मयंक बाकलीवाल, पूर्णिमा डेयरी, आबूरोड
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: पनीर
फर्म: रोहित चौधरी, चौधरी दूध डेयरी, आबूरोड
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: पनीर
फर्म: चांद मोहम्मद, मिरासी डेयरी, माउंट आबू
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: मावा (फीका)
फर्म: सावाराम, मां चामुंडा नाश्ता एंड टी सेंटर, सिरोही
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड

खाद्य पदार्थ: मिर्च पाउडर (ब्रांड - देरानी जेठानी)
फर्म: राहुल सैनी, जीपीके सुपर बाजार प्रा. लि., सिरोही
परिणाम: अनसेफ

खाद्य पदार्थ: घी (ब्रांड - कृष्ण)
फर्म: दीपक कुमार, जय अम्बे किराणा स्टोर, शिवगंज
परिणाम: सब-स्टैंडर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें